CG Box News Blog Chhattisgarh Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनों ने जवानों को बांधी राखी, कहा- आपकी सुरक्षा ही हमारी शांति है
Chhattisgarh

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनों ने जवानों को बांधी राखी, कहा- आपकी सुरक्षा ही हमारी शांति है

Rakshabandhan 2025

Rakshabandhan 2025

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर “राखी विद रक्षक – डोरी प्रेम की” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक आयोजन में बीएसएफ, आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ पुलिस, सेंट्रल फोर्स और ओडिशा से आए जवानों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया। भावुक बहनों ने कहा, “जब आप जागते हैं, तभी हम चैन से सो पाते हैं।”

त्योहार घर से दूर, लेकिन दिलों के पास

कार्यक्रम आयोजक डॉ. लाल उमेद ने कहा कि हमारे जवान अपने कर्तव्यों के कारण त्योहारों पर भी परिवार से दूर रहते हैं। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही हम सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम और नशे की लत जैसी सामाजिक चुनौतियों के प्रति सभी को सतर्क रहना चाहिए।

जवानों की कलाई पर सम्मान की डोरी

आईपीएस राजेश कुकरेजा ने कहा, “हेल्पिंग हैंड्स क्लब की यह पहल उन जवानों के लिए बहुत खास है जिनकी बहनें नहीं हैं। यह आयोजन उन्हें वह अपनापन देता है, जिसकी उन्हें ज़रूरत होती है।” उन्होंने हर बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वचन भी दिया।

मिशन: मानव सेवा ही माधव सेवा

संस्था के संरक्षक मनोज गोयल ने कहा कि जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने का उद्देश्य उनके समर्पण को सम्मान देना है। हमारा लक्ष्य है कि यह पर्व उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाए।

महिला विंग की आत्मीय भावना

महिला विंग अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने कहा, “जब हम जवानों को राखी बांधते हैं, तो उनके चेहरे की मुस्कान हमें आत्मिक सुकून देती है। हम चाहते हैं कि वे घर से दूर रहकर भी परिवार जैसा प्यार महसूस करें।”

कार्यक्रम में सुरक्षा, साइबर क्राइम, और नशे के खिलाफ जागरूकता का भी संदेश दिया गया।

Exit mobile version