CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh: सड़क पर मवेशी छोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 7 मवेशी मालिकों पर FIR
Chhattisgarh

Chhattisgarh: सड़क पर मवेशी छोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 7 मवेशी मालिकों पर FIR

Chhattisgarh

Chhattisgarh

राजनांदगांव। सड़क पर मवेशी छोड़ने की लापरवाही अब महंगी पड़ रही है। गुरुवार को राजनांदगांव पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हाईवे और मुख्य सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाया और उनके मालिकों की पहचान कर कार्रवाई की। इस दौरान 7 मवेशी मालिकों पर धारा 291 एवं 3(5) बीएनएस के तहत FIR दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव सहित पशु चिकित्सा विभाग, गौ रक्षा समिति और गौ सेवक शामिल रहे। टीम ने जीई रोड और आसपास के इलाकों में घूमकर मवेशी मालिकों की पहचान की और टेक नंबर का विश्लेषण कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दुर्जन साहू, योगेश्वर यादव (निवासी टेडेसरा), चंद्रकांत साहू, छगन लाल यादव और अस्थिर राम साहू (निवासी अंजोरा) समेत 7 लोगों पर केस कायम किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि सड़क हादसों से बचाव हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Exit mobile version