CG Box News Blog Chhattisgarh CG news: चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत लाखों का माल चोरी
Chhattisgarh crime

CG news: चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत लाखों का माल चोरी

CG news

CG news

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना कापू थाना क्षेत्र के बन्धनपुर बौराहाडांड गांव की है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक बजरंग बघेल ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि घटना के समय वह सीतापुर में थे। इस दौरान चोरों ने घर का मेन गेट और आलमारी के ताले तोड़कर नकदी 40 हजार रुपये, सोने का जेवर, कांस्य के बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version