CG Box News Blog Breaking news Raipur business news: RISTA के अध्यक्ष बने योगेश बेरीवाल, लोहा बाजार की कमान नरेश केडिया के हाथों में
Breaking news Chhattisgarh

Raipur business news: RISTA के अध्यक्ष बने योगेश बेरीवाल, लोहा बाजार की कमान नरेश केडिया के हाथों में

Raipur business news

Raipur business news

रायपुर। रायपुर आयरन एंड स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन (RISTA) की रविवार को हुई अहम बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2025-27 के लिए योगेश बेरीवाल को अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर लोहा बाजार के अध्यक्ष पद के लिए भी सर्वसम्मति से नरेश केडिया का चयन हुआ।

बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जहां सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। व्यापारियों ने भरोसा जताया कि योगेश बेरीवाल और नरेश केडिया के नेतृत्व में एसोसिएशन व्यापारिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा और उद्योग जगत में नई पहचान बनाएगा।

Exit mobile version