CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh elephant terror: मरवाही में युवक पर हाथी का हमला, सरगुजा में 12 हाथियों के झुंड ने घरों और फसलों को किया तहस-नहस
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh elephant terror: मरवाही में युवक पर हाथी का हमला, सरगुजा में 12 हाथियों के झुंड ने घरों और फसलों को किया तहस-नहस

Chhattisgarh elephant terror

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/सरगुजा। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरवाही वनमंडल के कोटमी खुर्द जंगल में मशरूम बीनने गए युवक पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सरगुजा जिले के उदयपुर वन परीक्षेत्र में 12 हाथियों का दल घुस आया है, जिसने ग्रामीणों के घर और फसलें नष्ट कर दीं। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मशरूम बीनने गए युवक पर हाथी का हमला
जानकारी के मुताबिक, मरवाही के कोटमी खुर्द गांव का युवक मोहर सिंह पुटू मशरूम बीनने जंगल गया था। अचानक उसका सामना एक हाथी से हो गया। हाथी को देखकर वह जान बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन गिर पड़ा और हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में मोहर सिंह का पैर टूट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh elephant terror
Chhattisgarh elephant terror

वन विभाग का कहना है कि अचानकमार टाइगर रिजर्व से एक हाथी मरवाही जंगल में घुस आया है और संभवतः उसी के हमले में युवक घायल हुआ है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh elephant terror

सरगुजा में हाथियों का उत्पात
उधर, सरगुजा जिले के उदयपुर वन परीक्षेत्र में 12 हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने घाट बर्रा और फतेपुर क्षेत्र में घरों को नुकसान पहुंचाया और फसलें रौंद डालीं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version