CG Box News Blog Chhattisgarh Bilaspur murder: बिलासपुर में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, मां ने देखा खून से लथपथ शव, इलाके में दहशत
Chhattisgarh crime

Bilaspur murder: बिलासपुर में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, मां ने देखा खून से लथपथ शव, इलाके में दहशत

Bilaspur murder

Bilaspur murder

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के परसाकापा गांव में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) की मंदिर परिसर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुजारी मंदिर में ही रहते थे। सुबह जब उनकी मां मंदिर पहुंचीं तो उन्होंने बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा देखा।

पुजारी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। मौके से कुछ संदिग्ध चप्पलें मिली हैं और आरोपियों ने पुजारी का मोबाइल भी गायब कर दिया।

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। मामले में आपसी रंजिश की भी संभावना है। पुलिस जांच में जुट गई है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version