CG Box News Blog Chhattisgarh Surguja incident: डबरी में डूबे वृद्ध दंपति, नहाने निकले थे लेकिन लौटे लाश बनकर, गांव में मातम का माहौल
Chhattisgarh

Surguja incident: डबरी में डूबे वृद्ध दंपति, नहाने निकले थे लेकिन लौटे लाश बनकर, गांव में मातम का माहौल

surguja incident

surguja incident

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम कटिंदा आमाचूआ में एक वृद्ध दंपति की डबरी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी सुबह नहाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे।

जब उनके बेटे ने खोजबीन की तो गांव के पास स्थित डबरी में दोनों के शव पानी में तैरते मिले। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बेलदगी घुईभवना गांव निवासी 65 वर्षीय करीमन पंडो और उनकी 62 वर्षीय पत्नी केंदी पंडो रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे पास की डबरी में स्नान के लिए गए थे। लेकिन देर तक न लौटने पर उनका बेटा करमसाय पंडो और उसकी पत्नी उन्हें खोजते हुए डबरी पहुंचे।

वहां उन्होंने देखा कि डबरी के पास कपड़े रखे हुए थे और पानी में दोनों के शव तैर रहे थे। तुरंत इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया।

वर्तमान में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से गांव में मातम छा गया है।

Exit mobile version