CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh Naxal News: गरियाबंद में CRPF का बड़ा ऑपरेशन, नक्सलियों का डंप बरामद
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh Naxal News: गरियाबंद में CRPF का बड़ा ऑपरेशन, नक्सलियों का डंप बरामद

Chhattisgarh Naxal News

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के गुप्त डंप से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। 30 अगस्त को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 65वीं बटालियन ने थाना-मैनपुर के अंतर्गत भालुडिग्गी वन क्षेत्र में “सी” स्तर का एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में एफ/65 और जी/65 कंपनियों की संयुक्त टुकड़ी शामिल रही।

Chhattisgarh Naxal News
Chhattisgarh Naxal News

सर्च अभियान के दौरान कुल्हड़ीघाट और बिंद्रानवागढ़ इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री मिली। बरामद सामग्री में सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, प्लास्टिक के जूते, तिरपाल, दवाइयां, राशन और अन्य दैनिक उपयोग की चीजें शामिल थीं। सीआरपीएफ ने मौके पर ही इस सामग्री को नष्ट कर दिया।

Chhattisgarh Naxal News

अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी इस बात का सबूत है कि नक्सली अब भी जंगलों में सक्रिय हैं और अपनी गतिविधियों को जारी रखने के लिए सामग्री इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। सीआरपीएफ के लगातार चल रहे ऑपरेशन से नक्सलियों की सप्लाई चेन और छिपे ठिकानों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है।

Chhattisgarh Naxal News

65वीं बटालियन ने कहा कि वह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर आगे भी एरिया डॉमिनेशन, सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखेगी।

Exit mobile version