रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जादू-टोना के शक में हुई एक युवक की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मामला रायपुर जिले के छछानपैरी गांव का है, जहां आरोपी संजय नेताम ने श्याम कुमार ध्रुव पर चाकू से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि संजय नेताम को श्याम कुमार पर जादू-टोना करने का शक था। इसी शक के चलते आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी संजय नेताम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने इस घटना को किसके कहने पर या किस कारण से अंजाम दिया।