CG Box News Blog Breaking news BREAKING NEWS : SIA ने शहरी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया — ‘जग्गू’ व ‘कमला’ नाम के नक्सली दंपति रायपुर से गिरफ्तार
Breaking news Chhattisgarh

BREAKING NEWS : SIA ने शहरी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया — ‘जग्गू’ व ‘कमला’ नाम के नक्सली दंपति रायपुर से गिरफ्तार

BREAKING NEWS

BREAKING NEWS

डीडी नगर/चंगोराभांठा। राजधानी रायपुर में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIA/SIT) ने आज एक बड़े शहरी नक्सली नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार माओवादी दंपत्ति में पति का नाम रमेश उर्फ़ जग्गू कुरसम (28) और महिला का नाम कमला कुरसम (27) बताया जा रहा है। दोनों बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से राजधानी में नाम-पहचान बदलकर किराए के मकान में रह रहे थे।

SIA ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने शहर में फर्जी पहचान और बेनामी दस्तावेजों से रहकर शहरी नेटवर्क संगठित किया था। पूछताछ में उनके शहरी कनेक्शन और फर्जी आधार-कार्ड व पहचान से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आए हैं। फिलहाल दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले के अन्य लिंक तलाश रही है।

स्थानीय पुलिस और एसआईए के अनुसार यह गिरफ्तारी गुप्त सूचनाओं और छापेमारी के बाद की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने भी कहा है कि शहरी सुरक्षा और किरायेदारों की सत्यापित जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Exit mobile version