CG Box News Blog Chhattisgarh Ganesh Visarjan Security : रायपुर में 8 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी, 800 पुलिस जवान तैनात – डीजे और पटाखों पर सख्त रोक
Chhattisgarh Other

Ganesh Visarjan Security : रायपुर में 8 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी, 800 पुलिस जवान तैनात – डीजे और पटाखों पर सख्त रोक

Ganesh Visarjan Security

Ganesh Visarjan Security

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी इस बार पुराने रूट पर सोमवार, 8 सितंबर की रात निकलेगी। सुरक्षा के लिए झांकी मार्ग को छह सेक्टरों में बांटा गया है और करीब 800 पुलिस जवानों व अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इस बार डीजे के साथ-साथ पटाखों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पूरे मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। विसर्जन के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह बंद रहेगा।

झांकी का रूट
शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती से होते हुए लाखेनगर और अंत में रायपुरा महादेव घाट तक झांकियां जाएंगी। श्रद्धालु केवल पैदल ही विसर्जन स्थल तक पहुंच सकेंगे।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस टीम सादी वर्दी में भी तैनात रहेगी जो भीड़ में संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। नशे की हालत में पाए जाने वाले, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों और प्रतिबंधित सामग्री रखने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

झांकी प्रवेश व्यवस्था
शारदा चौक से टोकन लेकर झांकियां रूट में प्रवेश करेंगी और जयस्तंभ चौक की ओर बढ़ेंगी। सभी रास्ते रात आठ बजे के बाद बैरिकेड से बंद कर दिए जाएंगे।

Exit mobile version