CG Box News Blog Breaking news Bolero accident jashpur: जशपुर में गणेश विसर्जन से लौटते ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 मौतें
Breaking news Chhattisgarh

Bolero accident jashpur: जशपुर में गणेश विसर्जन से लौटते ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 मौतें

Bolero accident jashpur

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे ग्रामीणों के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ में तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने भीड़ को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रामीण नाचते-गाते गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। अचानक आई बोलेरो ने सभी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

घायलों को तुरंत बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Exit mobile version