रायगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक संत बाबा गुरुघासी दास जी और JCP अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। इस घटना ने प्रदेशभर में आक्रोश फैला दिया है।
वीडियो के सामने आने के बाद सतनामी समाज ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताया है। समाज के लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी धर्म या समाज का अपमान करने की हिम्मत न करे।

JCP अध्यक्ष अमित बघेल ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके खिलाफ नहीं बल्कि पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी युवक पर आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।
इधर, पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी युवक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संत समाज ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा।
पूरा विडियो यहाँ निचे दिए गए लिंक में देखें :–
https://www.instagram.com/reel/DQbduj2ALH1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==