CG Box News Blog Chhattisgarh CG NEWS : छत्तीसगढ़ में DMF घोटाले पर ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में एक साथ छापेमारी
Chhattisgarh Other

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में DMF घोटाले पर ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में एक साथ छापेमारी

CG NEWS

रायपुर । छत्तीसगढ़ में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। बुधवार सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीमों ने रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव और दुर्ग-भिलाई समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई माइनिंग कारोबारियों और सरकारी आपूर्तिकर्ताओं (सप्लायर्स) से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई है। दुर्ग में मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के आवास और दफ्तर में भी छापा पड़ा है।

छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद कारोबारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में बड़े खुलासे संभव हैं।

https://www.instagram.com/reel/DQYxnGWgIss/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Exit mobile version