CG Box News Blog Chhattisgarh CRIME NEWS : प्यार या साजिश? पत्नी ने रचा खूनी खेल, प्रेमी संग मिलकर करवाया पति पर हमला!
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : प्यार या साजिश? पत्नी ने रचा खूनी खेल, प्रेमी संग मिलकर करवाया पति पर हमला!

CRIME NEWS

CRIME NEWS

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। योजना के तहत प्रेमी ने पति पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उमाशंकर कुंभकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी पत्नी निशा कुंभकार की शादी मात्र नौ माह पहले ही उमाशंकर से हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी उसका प्रेमी से संपर्क बना हुआ था। पति जब उसके संबंधों पर रोक लगाने लगा तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

योजना के तहत निशा ने पति को बहाने से बेमेतरा पुल के पास बुलाया, जहां प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार प्रेमी को छिंदवाड़ा से दबोचा गया है।

फिलहाल घायल उमाशंकर का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Exit mobile version