अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा ब्लॉक के ग्राम जरहाडीह में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेमी से विवाद के बाद नाराज युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतका सोनकलिया का कुछ दिन पहले श्याम नाम के युवक से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

