CG Box News Blog Breaking news Bear Attack: घर के बाहर खड़ी महिला पर किया हमला, हालत गंभीर
Breaking news Chhattisgarh

Bear Attack: घर के बाहर खड़ी महिला पर किया हमला, हालत गंभीर

Bear Attack

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बरवासन गांव में एक जंगली भालू ने उस समय हड़कंप मचा दिया जब उसने घर के सामने खड़ी एक महिला पर अचानक हमला बोल दिया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह घटना मरवाही वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बरवासन गांव की है। स्थानीय निवासी परवतिया बाई सुबह अपने घर के सामने खड़ी थी, तभी एक भालू ने उस पर झपट्टा मार दिया। हमले से महिला चीखने लगी, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाया। शोर सुनकर भालू मौके से भाग खड़ा हुआ।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और वन विभाग को दी। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में भालू की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version