CG Box News Blog Badi Khabar Bijapur News: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 7 नक्सली ढेर
Badi Khabar Chhattisgarh

Bijapur News: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 7 नक्सली ढेर

Bijapur News

Bijapur News

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बीते तीन दिनों (5, 6 और 7 जून) में बड़ी सफलता हासिल की है। बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में चल रहे इस अभियान में अब तक कुल सात नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो की पहचान हो चुकी है जबकि बाकी पांच की शिनाख्त प्रक्रिया जारी है।

मारे गए शीर्ष नक्सली

  • 5 जून: सेंट्रल कमेटी का सदस्य नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।
  • 6 जून: तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर भास्कर मारा गया। उसी दिन शाम को तीन और नक्सली मुठभेड़ में मारे गए।
  • 7 जून: शनिवार को दो और नक्सली मारे गए।

मुठभेड़ों की पृष्ठभूमि
सूचना मिली थी कि तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव समेत कई माओवादी कैडर नेशनल पार्क क्षेत्र में जमा हो रहे हैं। इस इनपुट पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों की संयुक्त टीम को ऑपरेशन पर भेजा गया।

गुरुवार सुबह घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें टॉप कमांडर सुधाकर को ढेर कर दिया गया। उसके पास से हथियार, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस ने एक बार फिर माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। सुरक्षाबलों का कहना है कि वे बस्तर में शांति और विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

2024–2025 में अब तक 403 नक्सली मारे गए
अब तक 2024–25 की अवधि में बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ों में 403 से अधिक माओवादी कैडर मारे गए हैं।

Exit mobile version