CG Box News Blog Badi Khabar बाउंसरों की दबंगई, मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों से मारपीट, पुलिस ने निकाला जुलूस
Badi Khabar Breaking news Chhattisgarh crime

बाउंसरों की दबंगई, मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों से मारपीट, पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने वाले बाउंसरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जयस्तंभ चौक से उनका जुलूस निकाला। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

पूरा घटनाक्रम जानें
पत्रकार अस्पताल में एक चाकूबाजी की घटना की रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी के संचालक वसीम अपने तीन बाउंसरों के साथ पिस्तौल लेकर मौके पर पहुंचा और पत्रकारों को धमकाने लगा। महिला सुरक्षा कर्मियों को भी जबरदस्ती गेट से हटाकर पत्रकारों की ओर धकेला गया।

मौके पर मौजूद पुलिस ने भी पत्रकारों को रोकने की कोशिश की। जब कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकारों ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री और अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया
धरने पर बैठे पत्रकारों से मिलने SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह पहुंचे। इसके बाद अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर भी पहुंचे और माफी मांगते हुए कहा कि कॉल मी सर्विस एजेंसी के टेंडर को रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फोन पर पत्रकारों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Exit mobile version