CG Box News Blog Bastar Bastar Band : कांग्रेस नेता की संदिग्ध मौत पर बस्तर बंद, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Bastar Chhattisgarh

Bastar Band : कांग्रेस नेता की संदिग्ध मौत पर बस्तर बंद, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Bastar Band

बस्तर | बस्तर संभाग सोमवार को पूरी तरह ठप रहा। रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता और चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के विरोध में सर्व आदिवासी समाज द्वारा बुलाए गए बस्तर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जगदलपुर, कांकेर, सुकमा और भानुप्रतापपुर सहित कई शहरों में सभी दुकानें सुबह से बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। नगर में समाज के लोगों ने बाइक रैली निकालकर बंद को सफल बनाया।

Bastar Band
Bastar Band

कांग्रेस ने भी इस बंद का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि जीवन ठाकुर को फर्जी FIR में जेल भेजा गया और समय पर इलाज न मिलने से उनकी मौत हुई। बैज ने दोषी तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि जमीन विवाद के मामले में जीवन ठाकुर को पहले कांकेर जेल में रखा गया था और बिना सूचना रायपुर जेल शिफ्ट किया गया, जहां 4 दिसंबर को उनकी मौत हुई। अब इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Exit mobile version