CG Box News Blog Breaking news CG NEWS: व्यापारियों का अनोखा विरोध, गड्ढों में नहा कर जताया आक्रोश, सड़क पर जलभराव और टूट-फूट से लोग बेहाल
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS: व्यापारियों का अनोखा विरोध, गड्ढों में नहा कर जताया आक्रोश, सड़क पर जलभराव और टूट-फूट से लोग बेहाल

CG NEWS

CG NEWS

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों ने शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बने विशालकाय गड्ढों और उनमें भरे पानी से व्यापारी बाल्टी भरकर नहाए और शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

व्यापारियों का कहना है कि बीते एक दशक से इस मार्ग की हालत खराब है। फोरलेन निर्माण के दौरान इमली छापर क्षेत्र में ओवरब्रिज का अधूरा काम सबसे बड़ी समस्या बन गया है। विकास नगर-कुसमुंडा फोरलेन पर करीब 100 मीटर तक जलभराव रहता है, जिससे आम लोगों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। जगह-जगह बने गड्ढे आए दिन हादसों का कारण भी बन रहे हैं।

व्यवसाय पर पड़ा असर
व्यापारिक संघ अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि लगभग दो साल से यही स्थिति बनी हुई है। खराब सड़कों के चलते ग्राहकों की आवाजाही घट गई है और व्यापार चौपट हो चुका है। स्थानीय लोगों का जीवन भी प्रभावित है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Exit mobile version