CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh: गणेश चतुर्थी की छुट्टी रद्द, सूरजपुर कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, करमा पर्व पर मिलेगा अवकाश
Chhattisgarh

Chhattisgarh: गणेश चतुर्थी की छुट्टी रद्द, सूरजपुर कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, करमा पर्व पर मिलेगा अवकाश

Chhattisgarh

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी पर छुट्टी का इंतजार अब निरर्थक साबित होगा। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बड़ा आदेश जारी करते हुए 27 अगस्त (गणेश चतुर्थी) को पूर्व में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने 3 सितंबर को मनाए जाने वाले करमा पर्व (ढोल ग्यारस) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Chhattisgarh
Chhattisgarh

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार ने भी छुट्टियों में बदलाव किया था। सरकार ने नवरात्रि महाअष्टमी का अवकाश निरस्त कर 28 अगस्त को नुआखाई (ऋषि पंचमी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। अब सूरजपुर कलेक्टर के ताज़ा आदेश से स्पष्ट है कि गणेश चतुर्थी की छुट्टी नहीं मिलेगी और जिले में कर्मा पर्व पर अवकाश रहेगा।

Exit mobile version