CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME NEWS : ऑपरेशन आघात, जशपुर पुलिस ने पकड़ी 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब
Chhattisgarh crime

CG CRIME NEWS : ऑपरेशन आघात, जशपुर पुलिस ने पकड़ी 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब

CG CRIME NEWS

जशपुर। ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ट्रक में लोड कर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 426 कट्टू (कुल 6300 बोतल) अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 22 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह मामला जशपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जशपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत की गई है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से नशे के नेटवर्क पर पुलिस की सख्त पकड़ दिखाई दे रही है।

Exit mobile version