CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME : जांजगीर-नैला में बड़ी लूट, खाद व्यापारी से 8 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट, कट्टा दिखाकर बदमाश फरार
Chhattisgarh crime

CG CRIME : जांजगीर-नैला में बड़ी लूट, खाद व्यापारी से 8 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट, कट्टा दिखाकर बदमाश फरार

CG CRIME

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई है। खाद व्यापारी से 8 लाख रुपए से अधिक की रकम लूट ली गई। व्यापारी रकम लेकर स्कूटी से घर जा रहा था, तभी बालाजी लॉज के पास बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे गिरा दिया।

आरोपियों ने व्यापारी पर कट्टा तानकर लाखों रुपए से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी विजय कुमार पांडेय, एडिशनल एसपी और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना वार्ड नंबर 03 के सामुदायिक भवन के पास हुई है, जो कि वीवीआईपी क्षेत्र माना जाता है। इसी वार्ड में पूर्व विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल और वर्तमान विधायक व्यास कश्यप का निवास है।

Exit mobile version