CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME : गांजा तस्कर को पैसे लेकर छोड़ा, पटेवा थाना के चार आरक्षक निलंबित
Chhattisgarh crime

CG CRIME : गांजा तस्कर को पैसे लेकर छोड़ा, पटेवा थाना के चार आरक्षक निलंबित

CG NEWS

CG NEWS

महासमुंद। गांजा तस्करी के आरोपी को पैसे लेकर छोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए पटेवा थाना में पदस्थ चार आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गांजा तस्कर भीखम चंद्रवंशी को कवर्धा पुलिस ने 500-500 रुपये के 15 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा और नकली नोट महासमुंद जिले के रास्ते से तस्करी कर रहा था। आरोप है कि पटेवा थाना के आरक्षकों ने आरोपी से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version