जांजगीर। नवरात्रि पर्व के मौके पर जिले में दुर्गा उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। जांजगीर-नैला शहर में भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय खुद बाइक से शहर का दौरा कर निगरानी कर रहे हैं।

दुर्गा उत्सव के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और सामाजिक संगठन लगातार सक्रिय हैं। भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और पंडालों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से भी की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि त्योहार में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी टीम सतर्क है। साथ ही समाजसेवी संगठन भी व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।