CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रहा युवक गोली मारकर आत्महत्या — मामला जांच के दायरे में
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रहा युवक गोली मारकर आत्महत्या — मामला जांच के दायरे में

CG NEWS

CG NEWS

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें NEET की तैयारी कर रहा एक युवक आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने घर के कमरे में खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रथम दृष्टया मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवक को निजी कारणों के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि युवक अक्सर परीक्षा की तैयारी में तनाव और दबाव महसूस करता था। आत्महत्या से पहले उसने कोई स्पष्ट संदेश नहीं छोड़ा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने आत्महत्या क्यों की, और क्या कोई दबाव या मनोवैज्ञानिक कारण पीछे थे।

पुलिस ने मृतक के कमरे से सुसाइड नोट की भी तलाश शुरू कर दी है, साथ ही आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक किसी अन्य पकड़ या संदिग्ध का नाम सामने नहीं आया है।

इस घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता की लहर फैला दी है। युवा छात्रों और अभिभावकों के बीच फिर से दबाव, मानसिक स्वास्थ् और प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों पर विचार उठने लगे हैं।

Exit mobile version