CG Box News Blog Breaking news CG News : अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 15 ट्रक इमारती लकड़ी जब्त
Breaking news Chhattisgarh

CG News : अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 15 ट्रक इमारती लकड़ी जब्त

CG News

जांजगीर-चांपा | जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में इमारती लकड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई से पूरे जिले में लकड़ी तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

CG News
CG News

सूत्रों के मुताबिक, अकलतरी गांव से लगे भादा मोड़ क्षेत्र में स्थित एक पुराने राइस मिल परिसर में लंबे समय से अवैध रूप से लकड़ी का भंडारण और व्यापार किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर मौके से बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की।

CG News

वन अधिकारियों का कहना है कि मौके से करीब 15 ट्रकों में भरी इमारती लकड़ियां बरामद हुई हैं। इनमें कई कीमती प्रजातियों की लकड़ी शामिल बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि परिसर में तेंदू की लकड़ी भी मौजूद थी, जिसका इस्तेमाल अवैध रूप से हथियार निर्माण में किया जा सकता है।

फिलहाल जब्त लकड़ी की कुल कीमत का आंकलन किया जा रहा है। वन विभाग यह भी जांच कर रहा है कि यह राइस मिल किसके नाम पर है और इस अवैध कारोबार को किसका संरक्षण प्राप्त था।

इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्करी आखिर किसकी मिलीभगत से चल रही थी। वन विभाग ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है और जल्द बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version