CG Box News Blog Breaking news CG News : 35 स्कूली बच्चों ने खुद को किया घायल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन
Breaking news Chhattisgarh

CG News : 35 स्कूली बच्चों ने खुद को किया घायल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

CG News

CG News

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड स्थित दहदहा के शासकीय स्कूल में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 7वीं और 8वीं के 35 छात्र-छात्राओं ने ब्लेड जैसी नुकीली वस्तु से अपने हाथ पर चोट पहुंचाई। इनमें 21 छात्र और 14 छात्राएं शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला पिछले करीब एक महीने से चल रहा था और बच्चे एक-दूसरे को देखकर ऐसा कदम उठा रहे थे।

मामला उजागर होने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। जांच टीम दो बार स्कूल पहुंची और बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रधानपाठक पुनीत राम साहू और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि समय रहते संवेदनशील निगरानी होती तो स्थिति को रोका जा सकता था। फिलहाल विभागीय जांच जारी है। यह मामला बच्चों की मानसिक सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Exit mobile version