CG Box News Blog Chhattisgarh CG NEWS : जल संसाधन सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें टॉपर का स्कोर
Chhattisgarh Other

CG NEWS : जल संसाधन सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें टॉपर का स्कोर

CG NEWS

CG NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित जल संसाधन विभाग सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। व्यापमं (CG Vyapam) ने यह परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की थी। रिजल्ट के साथ-साथ सिविल और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल दोनों वर्गों की कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

सिविल वर्ग में टॉपर ने 100 में से 80.250 अंक हासिल किए हैं, वहीं इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल वर्ग के टॉपर ने 83 अंक प्राप्त किए हैं। इस परीक्षा में कुल 3 प्रश्न विलोपित किए गए हैं और एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तर सही माने गए हैं। इससे कई अभ्यर्थियों के अंकों में बदलाव आया है। इससे पहले ADEO भर्ती में भी कई प्रश्न विलोपित किए गए थे, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी थी।

इस भर्ती के तहत 105 सिविल और 16 इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल सब इंजीनियर पदों पर चयन किया जाएगा। सिविल परीक्षा में 11121 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल वर्ग में 4694 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। व्यापमं ने सभी के अंकों सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

अभ्यर्थी अपना स्कोर और रैंक व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं।

Exit mobile version