CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : मवेशी को बचाने में कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत – पति गंभीर, तीन घायल
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : मवेशी को बचाने में कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत – पति गंभीर, तीन घायल

CG NEWS

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकरी थाना क्षेत्र के भरनी के पास तेज रफ्तार कार सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर है। कार में मौजूद बहू और मासूम बच्ची भी घायल हो गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार भरनी की ओर जा रही थी तभी अचानक मवेशी सड़क पर आ गया। चालक ने गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और कार जोरदार टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा। मृतिका के पति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बहू और बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर से सड़कों पर घूमते मवेशियों की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर मवेशियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Exit mobile version