CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh crime news : सक्ती में घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
Chhattisgarh crime

Chhattisgarh crime news : सक्ती में घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Chhattisgarh crime news

Chhattisgarh crime news

सक्ती। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी मई महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, झूलकदम निवासी पुरुषोत्तम बरेठ ने 14 मई 2025 की रात 11 बजे बस स्टैंड सक्ती पर अपने पुराने दोस्तों अरुण श्रीवास, मनोज श्रीवास और रोशन सिंह प्रधान के साथ विवाद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन रात करीब 12:30 बजे तीनों आरोपी उसके घर में दीवार फांदकर घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

शोर सुनकर पीड़ित की मां रामबाई, पिता कोमल कुमार और भाई भरत लाल बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। 29 अगस्त को सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version