CG Box News Blog Chhattisgarh CG Crime News : बिलासपुर लूटकांड में बड़ा खुलासा, यूपी से दबोचे गए 5 आरोपी, मास्टरमाइंड पर 70 से ज्यादा केस दर्ज
Chhattisgarh crime

CG Crime News : बिलासपुर लूटकांड में बड़ा खुलासा, यूपी से दबोचे गए 5 आरोपी, मास्टरमाइंड पर 70 से ज्यादा केस दर्ज

CG Crime News

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सराफा कारोबारी से हुई सनसनीखेज लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई।

CG Crime News
CG Crime News

आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि 17 फरवरी की रात राजकिशोर नगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की थी। आरोपियों ने करीब 2 किलो सोना, सैकड़ों ग्राम जेवरात और 3.5 लाख रुपये नकद लूट लिए थे।

CG Crime News

जांच के दौरान गिरोह के यूपी में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। मुठभेड़ जैसी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने लूटा गया माल और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

मुख्य आरोपी विजय लांबा पर 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को बिलासपुर लाकर पूछताछ की जा रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version