CG Box News Blog Breaking news Naxalite news : दंतेवाड़ा में माओवादियों को करारा झटका, 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 30 पर था ₹64 लाख का इनाम
Breaking news Chhattisgarh

Naxalite news : दंतेवाड़ा में माओवादियों को करारा झटका, 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 30 पर था ₹64 लाख का इनाम

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां 71 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 50 पुरुष और 21 महिला नक्सली शामिल हैं।

इनमें से 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े थे और कई वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे।

पुलिस कार्यालय में किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। इस दौरान उन्होंने समाज की मुख्यधारा में लौटने और शांति व विकास की राह पर चलने की इच्छा जाहिर की।

पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस कदम से माओवादी संगठन को तगड़ा झटका लगेगा और बाकी नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Exit mobile version