कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता को उसके परिचित और उनके दोस्तों ने कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद युवती को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, युवती अपने साथी के घर पर रुकी थी, जहां किसी विवाद के बाद वह बाहर निकल आई। उसी दौरान आरोपी कार से पहुंचे और युवती व उसके साथी को साथ ले गए। रास्ते में महिला थाना क्षेत्र के महेंद्र शोरूम के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
वारदात की जानकारी मिलते ही सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा मचाने लगे। यहां तक कि एएसपी की गाड़ी को भी लोगों ने घेर लिया।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल DVR और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं।