CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh power crisis : बिजली दरों में बढ़ोतरी पर महंत का हमला – कहा, भाजपा सरकार ने बढ़ाया बोझ, हॉफ बिल योजना बंद कर जनता को दी दोहरी मार
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh power crisis : बिजली दरों में बढ़ोतरी पर महंत का हमला – कहा, भाजपा सरकार ने बढ़ाया बोझ, हॉफ बिल योजना बंद कर जनता को दी दोहरी मार

Chhattisgarh power crisis

Chhattisgarh power crisis

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। महंत ने कहा कि भाजपा सरकार के सिर्फ दो साल के कार्यकाल में तीसरी बार बिजली महंगी की गई है। प्रति यूनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी ने हर वर्ग को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

महंत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया है। साथ ही 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगभग 1000 रुपये तक की अतिरिक्त वसूली हो रही है।

महंत ने सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ कोयला और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है और यहां से अन्य राज्यों को भी बिजली बेची जाती है, तो यहां के उपभोक्ताओं से इतनी महंगी बिजली क्यों वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से किसान, व्यापारी और आम जनता में आक्रोश है। सरकार को यह निर्णय वापस लेकर जनता को राहत देनी चाहिए।

Exit mobile version