CG Box News Blog Chhattisgarh CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे होगी झमाझम बारिश, 24 जिलों में अलर्ट जारी, जानें किन जिलों में ज्यादा खतरा
Chhattisgarh weather

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे होगी झमाझम बारिश, 24 जिलों में अलर्ट जारी, जानें किन जिलों में ज्यादा खतरा

CG Weather Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कुल 24 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इनमें से 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

CG Weather Alert
CG Weather Alert

इन 6 जिलों में यलो अलर्ट
नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर जिलों में भी मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी, नालों और झरनों के पास सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version