CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh crime news: रायगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप, तलवार की नोक पर बनाया बंधक, एक हफ्ते तक अलग-अलग जगहों पर दरिंदगी
Chhattisgarh crime

Chhattisgarh crime news: रायगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप, तलवार की नोक पर बनाया बंधक, एक हफ्ते तक अलग-अलग जगहों पर दरिंदगी

Chhattisgarh crime news

Chhattisgarh crime news

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगलमोहा में दो दरिंदों ने एक आदिवासी विवाहित महिला को तलवार की नोक पर अगवा कर लिया। आरोपियों ने पीड़िता को पूरे एक हफ्ते तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बंधक बनाकर गैंगरेप किया।

घटना 21 जुलाई 2025 की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, महिला के पति को भी जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे महिला डर के कारण चुप रही। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद ग्राम सभा में बैठक कर पुलिस को सूचना दी गई।

कापू थाना प्रभारी एगेश्वर यादव ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 70(1), 351(2), 140(3), 127(2), 3(5), 25 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version