CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh Crime News: बसना लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल और बाइक जब्त
Chhattisgarh crime

Chhattisgarh Crime News: बसना लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल और बाइक जब्त

Chhattisgarh Crime News

Chhattisgarh Crime News

रायपुर/महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में 30 अगस्त 2025 को हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल ₹86,200 की संपत्ति बरामद हुई है, जिसमें ₹1,200 नकद, एक मोबाइल फोन (कीमत ₹5,000) और पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत ₹80,000) शामिल है।

प्रार्थी बनवारी लाल नंद ने पुलिस को बताया कि वह 30 अगस्त को शाम करीब 6:30 बजे हाई स्कूल बसना की ओर से टहलकर लौट रहा था। इसी दौरान नायकपारा बसना में लक्ष्मी किराना स्टोर्स के पास चार युवकों—राजा सोनवानी, हरीश ओगरे, सूरज यादव और राहुल खुटे—ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेब से मोबाइल फोन और ₹3,000 नकद लूट लिए।

शिकायत पर बसना थाने में धारा 296, 115(2), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने पल्सर बाइक (CG 06 HA 1590), रियलमी मोबाइल फोन और नकदी जब्त कर चारों को हिरासत में ले लिया।

Exit mobile version