CG Box News Blog Chhattisgarh Corruption:ननकीराम कंवर ने उठाए सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के सवाल, पीएम-सीएम को भेजा पत्र
Chhattisgarh Politics

Corruption:ननकीराम कंवर ने उठाए सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के सवाल, पीएम-सीएम को भेजा पत्र

Corruption

Corruption

कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने दर्री डेम से बालको परसाभाटा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खनिज संसाधन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की है कि यह स्वीकृति बाल्को कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के इरादे से दी गई है।

ननकीराम का कहना है कि इस योजना को जिला खनिज न्यास मद (DMF) से स्वीकृत करना पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त कर, सड़क निर्माण का खर्च बाल्को कंपनी से लिया जाए।

पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उन्होंने और जयसिंह अग्रवाल ने SECL से आबंटन लेकर कई सार्वजनिक निर्माण कार्य करवाए थे। कंवर का आरोप है कि वर्तमान परियोजना में सार्वजनिक धन का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे सिर्फ एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Exit mobile version