CG Box News Blog Chhattisgarh Cg news: बिलासपुर सेंट्रल जेल से 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर भागा कैदी, सरकंडा से देर रात पकड़ा गया
Chhattisgarh

Cg news: बिलासपुर सेंट्रल जेल से 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर भागा कैदी, सरकंडा से देर रात पकड़ा गया

Cg news

Cg news

बिलासपुर। न्यायधानी की सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए एक कैदी दीवार कूदकर फरार हो गया। चोरी के मामले में बंद राजा गोंड नामक आरोपी ने 22 फीट ऊंची करंट से घिरी जेल की दीवार को पार कर ली। यह घटना 8 जून की शाम हुई, जब गार्ड को भनक तक नहीं लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और 112 पर मिली कॉल के आधार पर कैदी को सरकंडा क्षेत्र से कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे देर रात दोबारा जेल में दाखिल किया गया। इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version