CG Box News Blog Chhattisgarh Yellow alert in Chhattisgarh: रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में झमाझम बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
Chhattisgarh weather

Yellow alert in Chhattisgarh: रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में झमाझम बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Yellow alert in Chhattisgarh

Yellow alert in Chhattisgarh

रायपुर। सितंबर की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र का असर अब प्रदेश में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अगले 24 घंटों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को रायपुर शहर के मुकाबले माना इलाके में बारिश का असर ज्यादा रहा। वहां सिर्फ एक घंटे में 2.5 सेमी पानी गिरा, जबकि लालपुर में महज 0.5 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। पिछले 24 घंटों में नानगुर में 13 सेमी, दंतेवाड़ा में 11 सेमी, छिंदगढ़ में 6 सेमी, गंगालूर, बालोद, बीजापुर समेत कई इलाकों में 4-5 सेमी तक बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका अभी बीकानेर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिसके चलते प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। रायपुर और दुर्ग संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में अलर्ट जारी
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी है। वहीं, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, कोरिया और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे तक इन इलाकों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Exit mobile version