CG Box News Blog Chhattisgarh CRIME NEWS : बेटी के साथ अफेयर का अंजाम, पिता और भाई ने नाबालिग की हत्या कर बनाया फांसी का झूठा ड्रामा
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : बेटी के साथ अफेयर का अंजाम, पिता और भाई ने नाबालिग की हत्या कर बनाया फांसी का झूठा ड्रामा

CRIME NEWS

CRIME NEWS

भानुप्रतापपुर। दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम गुमडीडीह में हुई नाबालिग की हत्या का राज आखिरकार खुल गया है। दो महीने की जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 22 जून 2025 को गुमडीडीह गांव में एक पेड़ के नीचे नाबालिग देवलू राम सोरी का शव मिला था। गले में गमछे का फंदा था और उसका दूसरा सिरा पेड़ की डंगाल से लटका हुआ था। गमछा फटने से शव जमीन पर गिर गया था। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए।

दरअसल, मृतक का आरोपी की बेटी से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते से नाराज पिता और भाई ने मिलकर नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसे फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।

पुलिस ने सबूत मिलने के बाद आरोपी 42 वर्षीय श्यामलाल गोटा और उसका बेटा 22 वर्षीय भूपेंद्र गोटा (निवासी गुमडीडीह) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Exit mobile version