CG Box News Blog Chhattisgarh CRIME NEWS : बिलासपुर में चाकूबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन महीने में 300 आरोपी गिरफ्तार, 276 चाकू ऑनलाइन मंगाए गए
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : बिलासपुर में चाकूबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन महीने में 300 आरोपी गिरफ्तार, 276 चाकू ऑनलाइन मंगाए गए

CRIME NEWS

बिलासपुर। शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया और बीते तीन महीनों में 300 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बड़ी संख्या में चाकू बरामद हुए हैं। इनमें 276 चाकू ऑनलाइन मंगाए गए थे जबकि 36 चाकू बाहरी राज्यों से लाकर शहर में बेचे जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर भीड़भाड़ और विवाद की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त तैयारी की गई है। संभावित संवेदनशील इलाकों की मैपिंग कर वहां विशेष गश्त शुरू कर दी गई है। हर संवेदनशील क्षेत्र में 6-6 बाइक पेट्रोलिंग टीम तैनात की गई हैं, जो गली-कूचों तक सख्त निगरानी कर रही हैं।

पुलिस का मानना है कि गणेश उत्सव और ईद के दौरान चलाए गए इस अभियान से अच्छे नतीजे मिले थे। इसी तर्ज पर नवरात्रि के दौरान भी सख्ती बरती जा रही है ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Exit mobile version