CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : युवक की हत्या के विरोध में सतनामी समाज का चक्काजाम, मुआवजा-नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : युवक की हत्या के विरोध में सतनामी समाज का चक्काजाम, मुआवजा-नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग

CG NEWS

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सतनामी समाज के युवक की हत्या के बाद नाराजगी बढ़ गई है। समाज के लोगों ने नवागढ़ चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन मुआवजे, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। यह घटना हरदी गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष), निवासी ग्राम लालपुर, के रूप में हुई है। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को अपमानित करने वाली पोस्ट के कारण आरोपी ने यह वारदात की।

आरोपी नाबालिग निकला
मामले में आरोपी नाबालिग है और हरदी गांव का रहने वाला है। युवक की हत्या से गुस्साए परिजन और समाजजन ने बीती रात नवागढ़ थाना में जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आज सुबह भी आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version