CG Box News Blog Breaking news CG News : जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Breaking news Chhattisgarh

CG News : जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

CG News

CG News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जच्चा-बच्चा की मौत पर हड़कंप मच गया है। जोगीसार के तरैयापारा की प्रसूता अनिता बाई (30) और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिवार ने दावा किया कि सुबह 10 बजे अस्पताल लाने के बाद भी न तो समय पर इलाज हुआ और न ही ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार दवाइयों और दूसरे खर्चों के नाम पर पैसे भी मांगे गए और नर्स को 4,000 रुपये देने के बावजूद उचित इलाज नहीं दिया गया। स्थिति बिगड़ने पर देर शाम सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही जच्चा-बच्चा ने दम तोड़ दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रसूता को तीन दिन पहले भर्ती होने की सलाह दी गई थी और देर से लाने के कारण स्थिति गंभीर हो गई।

Exit mobile version