CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME NEWS : साइकोपैथ’ की सनक का खौफनाक अंजाम! युवती की अधजली लाश के पीछे का राज़ आखिरकार बेनकाब…
Chhattisgarh crime

CG CRIME NEWS : साइकोपैथ’ की सनक का खौफनाक अंजाम! युवती की अधजली लाश के पीछे का राज़ आखिरकार बेनकाब…

बलौदा बाजार। ग्राम चरौटी में मिली युवती की अधजली लाश का रहस्य आखिरकार उजागर हो गया है। पुलिस ने सनकी युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है, जिसने युवती तेजस्विनी पटेल की निर्मम हत्या की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शालिक राम ने तेजस्विनी को साथ रहने का प्रस्ताव दिया था। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी ने क्रोध में आकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया।

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि शालिक राम एक साइकोपैथ प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह अक्सर महिलाओं की तरह कपड़े पहनता और श्रृंगार करता था। उसके घर से महिला श्रृंगार का सामान मिला है और सोशल मीडिया पर 16 फर्जी अकाउंट चलाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त औजार और कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहराई से जांच कर रही है।

Exit mobile version