रायपुर। राजधानी रायपुर में बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण के शक में पदाधिकारियों ने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्र इशारे किए। इस मामले में विजेंद्र वर्मा के साथ गोल्डी शर्मा, अजय नेताम समेत अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
CG news: बजरंग दल पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज, धर्मांतरण का आरोप बना वजह

CG news
