CG Box News Blog Chhattisgarh CG crime: मामा ने ही उतारा भांजे को मौत के घाट, पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा
Chhattisgarh crime

CG crime: मामा ने ही उतारा भांजे को मौत के घाट, पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा

CG crime

CG crime

गरियाबंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में युवक जयलाल निषाद की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती दौर में इसे संदिग्ध मौत माना जा रहा था, लेकिन पीएम रिपोर्ट ने चौंकाने वाली सच्चाई सामने ला दी। रिपोर्ट में युवक के सिर में चोट और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के सगे मामा चंद्रकुमार नायक को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कैसे हुआ खुलासा?

18 अगस्त को जयलाल निषाद का शव उसके घर के बरामदे से मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई थी कि नशे की लत और विवाद के कारण यह घटना हुई है।

क्यों बना मामा ही हत्यारा?

पुलिस पूछताछ में आरोपी चंद्रकुमार ने स्वीकार किया कि उसका भांजा शराब पीकर अक्सर घर आकर विवाद करता था। आए दिन के झगड़े से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Exit mobile version