CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh train canceled: यात्रीगण ध्यान दें, 31 अगस्त से 15 सितंबर तक 30 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 के रूट बदले
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh train canceled: यात्रीगण ध्यान दें, 31 अगस्त से 15 सितंबर तक 30 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 के रूट बदले

Chhattisgarh train canceled

Chhattisgarh train canceled

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने 31 अगस्त से 15 सितंबर तक कुल 30 ट्रेनों को कैंसिल करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 6 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। लगातार 16 दिन तक ट्रेनों के कैंसिल रहने से पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

रेलवे का कहना है कि यह फैसला मेंटेनेंस और ट्रैफिक मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 52 ट्रेनों का स्टॉपेज राज्य के कई प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ा दिया है।

रद्द होने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 3 सितंबर

पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 1 सितंबर

कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस: 31 अगस्त

कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस: 2 सितंबर

हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 1 सितंबर

शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: 31 अगस्त

सूरत-मालदा एक्सप्रेस: 1 सितंबर

जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस: 1 सितंबर

पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस: 31 अगस्त

हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस: 2 सितंबर

मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस: 3 सितंबर

शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस: 31 अगस्त

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपने टिकट और ट्रेन स्टेटस की जानकारी अवश्य ले लें।

Exit mobile version